आरिफ नियाज़ी
रुड़की का ब्लॉक कार्यालय इन दिनों अव्यवस्था का शिकार है | इस कार्यालय में जहां ग्रामीण निर्माण विभाग के जे ई के पास बैठने के लिए कार्यालय में कोई कक्ष तक नहीं है ,वहीं दर्जनों आवारा कुत्ते ब्लॉक कार्यालय में हर समय पड़े रहते हैं जिन्हें रोकने की जहमत अधिकारी तो दूर कार्यालय का कोई चपरासी तक भी नहीं करता।
आलम यह है कि अपने कार्य से आने वाले ग्रामीण भी ब्लॉक कार्यालय में आने से डरने लगे हैं। जब इस बाबत खंड विकास अधिकारी से जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि कुत्तों को आने से कैसे रोका जा सकता है। कार्यालय समय में कुत्ते एसी रूम में कैसे आराम करते हैं जिसकी तस्वीर आप बखूबी देख सकते हैं।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।