आरिफ नियाजी
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की अभियंत्रण टीम ने आज निर्माणाधीन कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता डी एस रावत ने कहा की जल्द ही इस कार्यालय को आधुनिक रूप दिया जाएगा।
उन्होंने कहा की कार्यालय की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है जिसके लिए थर्ड पार्टी आई आर आई तथा आई ई आई देहरादून भी लगातार प्राधिकरण के विकास कार्यों की जांच और परीक्षण करने में लगे हैं ।हालांकि डी एस रावत द्वारा अपने सभी अभियंताओं को निर्देश जारी किए हैं की कार्य की गुणवत्ता में कमी आने पर अवर अभियंता तथा कार्यदाई कंपनी पर उचित कार्यवाही भी की जा सकती है
उन्होंने कहा की रूडकी, भगवानपुर मंगलौर आदि क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्य अभी बड़े पैमाने पर शुरू किए जाएंगे।जिनमे आसाफनगर योजना,नारसन का स्वागत द्वार,रुड़की शहर की लाइटिंग, भगवानपुर झील, रुड़की तहसील की भूमि पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तथा ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य भी जल्द शुरू हो जायेगा जिससे जन सुविधाओ का और अधिक विस्तार होगा।इस मौके पर जे ई नीरज भट्ट के अलावा प्राधिकरण की अभियंत्रण टीम शामिल रही।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।