आरिफ नियाज़ी
रुड़की के साउथ सिविल लाइन में अब लोगों को बेहतर जिम की सुविधा मिलेगी। रुड़की मंगलौर रोड़ पर सेवंथ डे स्कूल के सामने एस ए फिटनेस अब व्यायाम की नई विधि लेकर आया है इस जिम में लोगों को कम फीस पर व्यायाम की बेहतर सुविधा मिलेगी यह जिम लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगा।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा पार्षद नवनीत शर्मा द्वारा जिम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता नवनीत शर्मा ने कहा की आज की भाग दौड़ की जिंदगी में व्यायाम बेहद जरूरी है व्यायाम हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाता है तथा व्यायाम स्वस्थ भी रखता है यही कारण है की आज युवाओं और महिलाओं में भी व्यायाम का क्रेज बढ़ा है।
नवनीत शर्मा ने कहा की एस ए फिटनेस में मुनासिब फीस पर आधुनिक मशीन पर जिम करने का युवाओं को मौका मिलेगा जिन लोगों को व्यायाम के लिए रुड़की शहर में जाना पड़ता था अब एस ए फिटनेस खुलने से इस क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।इस दौरान भाजपा पार्षद ने कहा की जल्द ही साउथ सिविल लाइन में विकास कार्य तेज गति से कराए जायेंगे जल्द ही नाला निर्माण का कार्य भी शुरू कराया जायेगा।
नाला निर्माण होने से लोगों को बरसात के दिनों में जलभराव से भी राहत मिलेगी। इस मौके पर जिम स्वामी अनिकेत चौधरी ने कहा की स्वस्थ रहने के लिए जिम आवश्यक है इतना ही नहीं मोटापा कम करने और फिजिकल रूप से ठीक रहने के लिए जिम करना अनिवार्य है व्यायाम स्वस्थ रहने का भी एक बेहतर फार्मूला है।इस अवसर पर सुबोध कुमार,अश्विन राणा,भूमेश कुमार शर्मा,उषा शर्मा,हिमानी शर्मा,बी पी सिंह, मुख्य रूप से मौजूद रहे।





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।