आरिफ नियाज़ी
रुड़की के बिझौली स्थित राजकीय उ. माध्यमिक विद्यालय मे पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नारसन के खण्ड शिक्षा अधिकारी मैराज अहमद ने कहा की आज के समय में पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ पौधों का लगना बेहद आवशयक है अगर आज भी लोगों ने हरे भरे वृक्ष ना लगाए तो आने वाले समय में हालात और भी खराब हो जाएंगे।
उन्होंने कहा की वृक्ष लगाने के लिए सभी लोगों को जागरूक किया जाएगा।वृक्ष लगने के काफी लाभ है सभी स्कूली बच्चे भी एक एक वृक्ष जरूर लगाएं ताकि आने वाले समय में पर्यावरण को बचाया जा सके।उन्होंने कहा की भीषण गर्मी में लोग ऐसी के आदि हो चुके हैं जो स्वास्थ्य के लिए नुकसान दायक हो सकता है
जबकि पेड़ पौधों से बेहतर से बेहतर आक्सीजन प्राप्त होती है लेकिन आज पेड़ों के कटने से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है।इस दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक पाल ने वृक्ष देकर सम्मानित किया. प्रिंसिपल पाल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और वृक्षारोपण भी किया । इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी मैराज अहमद ने स्कूल परिसर में पौधारोपण कर सभी बच्चों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित भी किया।





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।