Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की जीवन दीप आश्रम के।महामंडलेश्वर का बड़ा बयान,मुसलमानों की संख्या रोकने के लिए देश में मोदी का प्रधानमंत्री बनना जरूरी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की देश में कट्टरपंथी सोच के मुसलमानों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो चिंता का विषय है।मुसलमानों की जनसंख्या रोकने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बनना बेहद जरूरी है। दरअसल महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा से बनने वाली सड़क का लोकार्पण करने पहुंचे थे जहां उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है ।

उन्होंने कहा की उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से उत्तराखंड में पांचों सीट पर भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है जिसके लिए वह मुख्यमंत्री के आभारी हैं। उन्होंने कहा की देश हित में नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना जरूरी है आजादी के बाद से आठ प्रतिशत हिंदू घटा है जबकि मुस्लिम समाज 44प्रतिशत बढ़ा है जो एक चिंता का विषय है। महाराज ने कहा की मुस्लिम की मानसिकता सुधारनी पड़ेगी पहले जो हिंदू मुसलमान बने थे उनको वापस हिंदू बनाना पड़ेगा जिसके लिए बड़े पैमाने पर प्रयास तेज गति से चल रहे हैं।

दरअसल रुड़की में सुनहरा स्थित चौक पर आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाली इन सड़कों की घोषणा की थी। जिसमें यह सड़क भी शामिल थी जिसका निर्माण ईदगाह चौक से सुनहरा चौक तक किया गया है और इसके बनने के बाद कई गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा ।उन्होंने कहा कि अब मांग की जाएगी कि इस सड़क को हाइवे से जोड़ा जाए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर चौधरी राजेंद्र सिंह, लक्ष्मी चंद, सोमपाल, भोपाल, नाथीराम,श्रवण कुमार सैनी, नरेंद्र त्यागी, सीबी आजाद, शिवलाल, धर्मपाल शर्मा, चौधरी सुरेंद्र सिंह,राजेंद्र सिंह सैनी, अरविंद त्यागी, शिव कुमार धीमान, सुधीर त्यागी, निकुंज सैनी, जितेंद्र, दीपचंद, रमेश चंद, अजय सिंह, चौधरी विवेक कुमार, विट्टू, अभिषेक आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369