Jan Mudde

No.1 news portal of India

त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीत पर जमकर झूमे भाजपा कार्यकर्ता, जनता का जताया आभार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन स्थित चंद्रशेखर चौक पर ढोल नगाड़ों पर जीत का जश्न मनाया।खास तौर पर हरिद्वार लोकसभा सीट पर त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीत से भी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित नजर आए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।

रुड़की में चंद्रशेखर चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर जश्न मनाया। इसके साथ ही आतिशबाजी करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि जनता ने लगातार तीसरी बार मोदी सरकार पर अपना विश्वास जताया है और आने वाले 5 साल देश में इतिहास लिखेंगे और देश विकसित होने की दिशा में तेजी के साथ आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि दुनिया में मजबूत ताकत बन चुके भारत की रफ्तार को अब रोकने वाला कोई नहीं है। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि एक बार फिर मोदी सरकार को लाने में जनता ने जो योगदान दिया है वह जनता का आभार जताते हैं उन्होंने कहा कि जनता ने देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी वोट दी थी जो कि मोदी सरकार सिद्ध करके दिखाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड की पांचों सीटें जीतकर भाजपा ने हैट्रिक लगाई है।

उन्होंने सभी को जीत की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा ने कहा की नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं आज देश में मोदी का डंका बज रहा है नरेंद्र मोदी ने इस देश को नए आयाम दिए हैं और आगे भी बड़े पैमाने पर विकास होगा।इस मौके पर जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक, मंडल अध्यक्ष संजय त्यागी,नरेश शर्मा, प्रमोद चौधरी, दिनेश कौशिक, रामगोपाल शर्मा, आरती शर्मा, सावित्री मंगला, प्रतिभा चौहान,सागर गोयल,नितिन गोयल,संजय शर्मा, कुलदीप सूर्यवंशी,अमित प्रजापति,रीना अग्रवाल, अरविंद कश्यप, धीर सिंह,आदित्य शर्मा, ममता राणा, संजीव त्यागी, रश्मि चौधरी,सुंदर लाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369