आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर भाजपा के खानपुर से निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने भारी समर्थकों के साथ रुड़की शहर में वाहनों की रैली निकालकर जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा की उत्तराखंड की जनता ने एक बार फिर साबित कर दिया है की नरेंद्र मोदी जैसा देश का प्रधानमंत्री दूसरा कोई और हो नहीं सकता।
देश के प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश को विकास के नए आयाम दिए हैं । जिसके चलते आज भारत देश की पहचान विदेशों में भी हुई है। गौरतलब है की हरिद्वार लोकसभा सीट पर निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को जीत दिलाने के लिए दिन रात एक कर दिया था यही नहीं गांव गांव जाकर जाति बिरादरी से ऊपर उठकर लोगों से लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील भी की थी जिसका परिणाम यह रहा की आज त्रिवेंद्र सिंह रावत को लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत मिली।
लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए मेहनत करने वाले कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के समर्थकों में आज भारी उत्साह नजर आ रहा है चैंपियन की इस मेहनत का उन्हे पार्टी या सरकार क्या इनाम देगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन इतना जरूर है की लोकसभा चुनाव में त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीत में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का भी खास योगदान रहा है।
इस दौरान चैंपियन ने सिविल लाइन में आभार रैली निकालते हुए कहा की त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जीत का जो परचम लहराया है उसमे सभी लोगों का भारी योगदान है त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार जिले में विकास की नई इबारत लिखेंगे।उन्होंने कहा की त्रिवेंद्र सिंह रावत गांव गांव के विकास को प्राथमिकता देंगे।केंद्र में एन डी ए की सरकार बनने जा रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहचान विदेशों में कराई थी आज भारत को शक्तिशाली देशों की श्रेणी में शुमार किया जाता है यह नरेंद्र मोदी की देन है यही कारण है की आज नरेंद्र मोदी हैट्रिक लगाने जा रहे हैं इस दौरान भाजपा के पार्षद नवनीत शर्मा, चेयरमैन चौधरी रणवीर सिंह समेत सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।