आरिफ नियाज़ी
रुड़की। सोशल मीडिया पर धार्मिक पुस्तक की बेअदबी करने का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर शाम मुस्लिम समाज और उलेमाओं ने सीओ रुड़की नरेंद्र पंत को ज्ञापन सौंपा जिसमें आरोपी की इस हरकत पर केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग की गई। उन्होंने आरोपी के सोशल मीडिया चैनल ब्लॉक करवाने की भी मांग की। हालांकि आज आरोपी युवक के परिजनों ने भी मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
इस दौरान रहमानिया अरबी मदरसे के मुफ्ती सलीम और प्रधानाचार्य मौलाना अज़हर कासमी ने बताया की एक युवक ने करीब तीन दिन पूर्व एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी जिसमें वह एक धार्मिक पुस्तक को फाड़ते और जलाते हुए नजर आ रहा है इसके अलावा धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाली बातें भी उक्त युवक द्वारा वीडियो में बोली जा रही है।
जिससे इस घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और सभी उसकी गिरफ्तारी के साथ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हैं। उलेमाओं ने कहा कि वह किसी तरह का हंगामा या विवाद खड़ा नही करना चाहते और ना ही कोई रैली आदि निकालकर विरोध करना चाहते हैं।
इस देश में हमेशा सभी ग्रंथों का बड़ा सम्मान होता आया है गीता बाइबिल, तोरेत,इंजील और रामायण कुरान सभी का बड़ा सम्मान होता है लेकिन कुछ सिर फिरे ऐसी हरकत कर समाज का माहौल खराब करना चाहते हैं।
वहीं इस मौके पर एडवोकेट मुबशिर अहमद ने सी ओ रुड़की से आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की गंभीर धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की।उन्होंने कहा की इस घटना से मुस्लिम समाज में भारी रोष है आरोपी को इसकी सजा मिलनी चाहिए उन्हे कानून पर पूरा भरोसा है कानून अपना काम जरूर करेगा।इस मौके पर दर्जनों लोग मौजूद रहे।





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।