Jan Mudde

No.1 news portal of India

भारत रक्षा मंच की सैंकड़ों महिलाओं ने मनाई माता अहिल्याबाई होलकर एवं वीर सावरकर की जयंती

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के एक निजी होटल में भारत रक्षा मंच (महिला प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में माता अहिल्याबाई होलकर एवं वीर सावरकर जयंती पखवाड़ा मनाया गया ।इस मौके पर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा की माता अहिल्याबाई होलकर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने महिलाओं को साहस और बलिदान का को रास्ता बताया

उससे महिलाओं में राष्ट्रभक्ति और अपने राष्ट्र के लिए जज्बा पैदा हुआ है इस अवसर पर संगोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची पूर्व मंत्री श्रीमती निरुपमा गौड ने कहा कि भारतीय महिलाओं ने प्राचीन काल से ही अपनी कुशलता व साहस का परिचय दिया है।भारतीय महिलाएं समय-समय पर अपने धर्म तथा राष्ट्र की सुरक्षा के लिए बलिदान देने में कभी भी पुरुषों से पीछे नहीं रही है।विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य

श्रीमती राखी चंद्रा ने कहा कि माता अहिल्याबाई एक बहादुर तथा निडर महिला थी,जिन्होंने ढाई सौ वर्ष पूर्व सनातन धर्म की रक्षा एवं धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए उनका योगदान कभी बुलाया नहीं जा सकेगा।कार्यक्रम संयोजक एवं भारत रक्षा मंच महिला प्रकोष्ठ की हरिद्वार प्रमुख श्रीमती रश्मि चौधरी ने कार्यक्रम में आई सैकड़ो महिलाओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज महिलाएं सशक्त होकर प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने अतिथियों सहित वरिष्ठ महिलाओं का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान भी किया।इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा,संजय पाल,जितेंद्र नेगी,राजबाला, मिथिलेश रानी,सुनीता गोस्वामी,डॉक्टर मधुराका सक्सेना,ममता राणा, कविता रावत,सर्वेश गोस्वामी,शकुंतला सती, कविता कश्यप,उमा गुप्ता, कविता सैनी,प्रभा भट्ट,अंजना चंदेल,लक्ष्मी बंसल,पार्वती रावत,प्रतिभा बिस्ट,नंदा रानी,अनीता देवी,सरस्वती रावत,पूजा,प्रीति,कुसुम गुप्ता,रश्मि गुप्ता, ममतेश चाहल तथा मितुशी आदि बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369