आरिफ नियाज़ी
रुड़की सिंचाई विभाग की कार्यशाला कर्मचारियों के चेहरे एक बार खिल उठे हैं लंबे समय बाद कार्यशाला को
ऋषिकेश पशुलोक बैराज के गेट रोलर का काम मिला है।गौरतलब है की पिछले लंबे समय से सिंचाई कार्यशाला के पास कोई कार्य ना होने से कार्यशाला के कर्मचारियों में भी बेहद मायूसी छाई हुई थी फिलहाल गेट रोलर बनाने का कार्य तेज गति से चल रहा है।
जल्द ही ऋषिकेश पशुलोक बैराज को 15 रोलर बनाकर भेजे जाएंगे।
गौरतलब है की ऋषिकेश में पशुलोक बैराज पर क्लोजर के चलते कार्य तेज गति से चल रहा है यूजेवीएनएल क्लोजर के कार्य को कर रही है । रुड़की सिंचाई विभाग की कार्यशाला के सहायक अभियंता डिगा राम सैनी ने बताया की। ऋषिकेश के पशुलोक बैराज में क्लोजर का कार्य तेज गति से चल रहा है जिसमें सिंचाई कार्यशाला रुड़की में उक्त बैराज के पार्ट्स का निर्माण हो रहा है जिससे बैराज के कार्य बेहतर तरीके से हो सकेंगे।
गौरतलब है की सिंचाई कार्यशाला रुड़की जल यांत्रिक कार्यों में निपुण संस्थान है डाकपत्थर, ढकरानी,ढालीपुर, चिल्ला,और हरिद्वार बैराज के कार्य को सिंचाई कार्यशाला के कर्मचारियों ने बखूबी अंजाम दिया है। जल्द ही कार्यशाला को उत्तराखंड सरकार से बड़े प्रोजेक्ट मिलने की संभावना भी है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।