Jan Mudde

No.1 news portal of India

दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल,130 रुपए के लिए कर दिया दोस्त का कत्ल, एसएसपी ने किया बड़ा खुलासा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। बीती 4मई को सोलानी पुल के नीचे दोस्त की चाकुओं से गोदकर हत्या का एस एस पी प्रमेंद्र सिंह डोभाल सिविल लाइन कोतवाली पहुंचकर खुलासा कर दिया।

एस एस पी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकार वार्ता में बताया की नितिन की हत्या करने वाला आरोपी मृतक का नजदीकी दोस्त था जिसने केवल 130 रुपए के लेनदेन को लेकर अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि आरोपी और मृतक दोनों ही नशे के आदि थे।

दरअसल रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में घटना का खुलासा करने पहुंचे एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि 4 मई को रुड़की सोलानी पुल के नीचे शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव की शिनाख्त की तो पहचान नितिन उर्फ गुड्डू निवासी अंबर तलाब के रूप में हुई थी

मामले में मुकदमा दर्ज कर चार टीमों का गठन किया था पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिन्हे देखने पर पता चला कि मृतक का दोस्त साजिद उसके साथ आता जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु किए लेकिन वह फरार था अब मुखबिर की सूचना पर आरोपी की गिरफ्तारी की गईं।

पुलिस पूछताछ में आरोपी साजिद पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी इस्लामनगर ने बताया कि वह और नितिन दोनों साथ में नशा करते थे और कुछ दिन पूर्व नितिन ने उससे 130 रुपए छीन लिए थे और फिर तलाशने पर भी नितिन उसे मिल नही रहा था।

वारदात वाले दिन दोनों भांग की पत्तियां मलने के लिए सोलानी पुल के नीचे गए थे उस दिन भांग पीने के बाद साजिद ने नितिन से पैसे मांगे उसने देने से मना कर दिया जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

गुस्से से भरे साजिद ने भांग काटने के चाकू से नितिन की हत्या कर दी। पकड़ा गया आरोपी बिरयानी का बहुत शौकीन है वह इसके लिए सभी दरगाहों पर जाकर अपना बिरयानी का शौक पूरा करता था।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369