आरिफ नियाज़ी
रुड़की भारतीय किसान यूनियन अम्बावता ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है इसके साथ ही यह संगठन किसानों के मुद्दों को अब प्रमुखता से उठाएगा। भाकियू अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चौधरी पनियाला ने आज संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा की किसानों के मुद्दो पर किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं होगी भाकियू अंबावता पूरी मजबूती के साथ किसानों की लड़ाई को लड़ेगा।
पनियाला रोड स्थित अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाकियू (अ) के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सुभाष सिंह पनियाला ने कहा कि संगठन के बैनर तले किसानों की हर एक लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। हाल ही में शॉर्ट सर्किट के कारण कई स्थानों पर गेंहू की फसलें जली हुई हैं किसानों की सरकार लगातार उपेक्षा कर रही है वहीं किसानों को उनकी फसलों का उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है बिजली दरों में रियायत और ट्यूबवेल के लिए निशुल्क बिजली दिए जाने की मांग भी उन्होंने प्रदेश सरकार से की ।
बकाया गन्ना भुगतान एवं अन्य समस्याओं को लेकर भी अगर जरूरत पड़ी तो संगठन आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की लड़ाई के लिए मजबूत संगठन तैयार कर प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष जोगेंद्र चौधरी, अंशुल यादव, प्रणय राणा, नकली सिंह और अजब सिंह को नियुक्त किया है। कुलदीप चौधरी और रियाज कुरैशी को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक कुमार जैन को प्रदेश मीडिया प्रभारी और कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रदेश महासचिव रागिब मलिक, विशाल चौधरी, उदित त्यागी,मोहित चौधरी, योगेश चौधरी, संदीप चमोली, नवनीत कुकरेती, विनय शर्मा, सदाकत हुसैन, सौरभ पंवार, बिलाल अहमद, संजय भाटी, गुरुदीप, अवधेश,मनोज और रामकुमारको बनाया गया है।
प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी अर्जुन कर्नवाल, अहसान, तोप सिंह, शौकीन अली, रामवीर, विजयपाल, ताज मोहम्मद, प्रवेज, परवेज आलम, जहांगीर, अक्षय,इसरार प्रधान, मुस्तफा, असलम, दैनिक कुमार,शौकीन मलिक, मोहित पंवार, यतेंद्र कुमार और अकरम अली को दी गई है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।