आरिफ नियाज़ी
रुड़की के उपभोक्ताओं को ऊर्जा निगम से कनेक्शन लेने के लिए कितनी मशक्कत करनी पड़ती है इसका अंदाजा शायद ही किसी को हो हालांकि इसकी एक ताजा बानगी रामनगर ऊर्जा निगम के कार्यालय में देखने को मिली जब सत्ता के नेता के सामने ऊर्जा निगम के अधिकारी बगले झांकते नजर आए।पूरा मामला रामनगर का है जहां पिछले एक माह से एक किसान को नलकूप के कनेक्शन के लिए विभागीय कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे थे
इसकी सूचना जैसे ही भाजपा के युवा नेता दानिश गौड़ तक पहुंची तो उन्होंने आनन फानन में ऊर्जा निगम के कार्यालय पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई जिसके चलते मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों को तत्काल कनेक्शन जारी हुआ।
इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री दानिश गौड़ ने बताया की ऊर्जा निगम की लापरवाही के चलते अपने कनेक्शन को लेकर भी उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।अगर ऐसे अधिकारियों ने अपना रवैया ना बदला तो उनकी सी एम से शिकायत करेंगे ।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।