आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार लोकसभा चुनाव बड़े दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है कांग्रेस के राज्य सभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के रोड़ शो में भारी भीड़ पहुंची। मरगूबपुर मुस्तफाबादा गांव में इमरान प्रतापगढ़ी को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे । भीड़ से गदगद इमरान प्रतापगढ़ी ने जहां भाजपा पर उत्तराखंड की बेटी अंकिता हत्याकांड के आरोपियों का मुद्दा मुख्य रूप से उठाया तो वही संविधान को खत्म करने की साजिश का आरोप भी भाजपा पर लगाया ।
उन्होंने इस दौरान अपने एक से बढ़कर एक कलाम से युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इमरान प्रतापगढ़ी जैसे ही देर शाम कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इमरान प्रतापगढ़ी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।इमरान प्रतापगढ़ी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की देश के हालात ठीक नहीं है भाजपा ने पिछले दस सालों में कुछ नहीं किया किसी के खाते में 15 लाख नहीं आए किसी को रोजगार तक नहीं मिला भाजपा केवल झूट और फरेब की पार्टी है
जिसे समझना होगा उन्होंने कहा की भाजपा पंडित नेहरू, डॉ भीमराव आंबेडकर के संविधान को खत्म कर देना चाहती है इस बार भाजपा ने चार सौ पार का नारा दिया है जो पूरी तरह से जनता को गुमराह करने वाला है। इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा की भारत में नरेंद्र मोदी जैसा जुमले बाज नेता आज तक भी कोई पैदा नहीं हुआ नरेंद्र मोदी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं जबकि उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी के परिवार को आज तक भी कोई इंसाफ नहीं मिला है पीड़ित परिवार सरकार से लगातार इंसाफ की गुहार लगा रहा है लेकिन सरकार बिल्कुल भी संजीदा नहीं है
हाथरस की बेटी के साथ क्या हुआ पूरा देश जानता है लेकिन मोदी जी चुप हैं केवल और केवल झूट की बुनियाद पर यह देश चल रहा है। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं महिलाओं और समाज के हर तबके के लिए विकास की घोषणाएं की है जो सभी भारतीयों के लिए है उसमे हिंदू मुस्लिम नहीं है लेकिन आज देश जिस हालात में है सब जानते है महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है किसान बेहाल है किसान अपना आंदोलन नहीं कर सकते जो किसान आंदोलन करते हैं उन पर हमले होते हैं
देश किस तरफ जा रहा है।इस दौरान कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद ने भी लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत को वोट देने की अपील की।इस मौके पर अकरम प्रधान,मीर हसन ,नूर हसन,मोहम्मद इस्लामप्रधान ,कामिल प्रधान, शफककत चेयरमैन प्रतिनिधि, आजम,हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन राव शेर मोहम्मद आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।