Jan Mudde

No.1 news portal of India

निर्दलीय लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार की रैली में उमड़ा जन सैलाब,उमेश कुमार का दावा इस बार होगा परिवर्तन

Spread the love

खानपुर विधायक एवं निर्दलीय सांसद प्रत्याशी उमेश कुमार के द्वारा चुनाव के अंतिम दौर में अपने चुनावी अभियान को तेजी के साथ में आगे बढ़ाते हुए बांगर से लेकर खादर तक और उसके बाद हरिद्वार और ज्वालापुर को जोड़ते हुए उमेश कुमार के द्वारा रोड शो किया गया जिसमें उमेश कुमार एक बड़े काफिले के साथ बांगर के आधा दर्जन और खादर के दो दर्जन गांव में जनसंपर्क के लिए पहुंचे जहां उमेश कुमार का जोरदार स्वागत लोगों ने फूल मालाओं के साथ किया यही नहीं

उमेश कुमार के सम्मान में लोग बांगर से लेकर खादर तक पहले से ही सड़कों पर मौजूद रहे तो कहीं जगह ढोल नगाड़ों के साथ में उमेश कुमार का स्वागत किया गया । उमेश कुमार अपने चुनाव चिन्ह केतली के साथ में अपने स्टायलिश वाहन जोंगा के ऊपर बैठे दिखाई दिए और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया ।

खानपुर विधायक एवं निर्दलीय सांसद प्रत्याशी उमेश कुमार ने अपनी पूरी ताकत अब बांगर से लेकर खादर तक अपने जीत के समीकरण को बढ़ाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है जिसमें वह दिन रात अपने वोट बैंक को मजबूत करने में लगे हुए हैं इसी कड़ी में उमेश कुमार के द्वारा सोमवार की सुबह दिल्ली रोड के बिजौली, भगवानपुर चंदनपुर, जैनपुर और उसके जौरासी जबरदस्त सहित खादर के लगभग दो दर्जन गांवों में उमेश कुमार के द्वारा अपना शक्ति प्रदर्शन एक बड़े काफिले के रूप में किया गया

इस दौरान काफिले में उमेश कुमार के समर्थक बड़ी-बड़ी संख्या में मौजूद रहे तो वही जिस गांव से उमेश कुमार का काफिला निकला वहां उमेश कुमार के समर्थक काफी बड़ी संख्या में सड़कों पर मौजूद रहे और उमेश कुमार का भव्य स्वागत किया इसके बाद उमेश कुमार का काफिला ज्वालापुर और हरिद्वार के बाजारों में पहुंचा जहां दुकानदारों ने अपना समर्थन देने का ऐलान किया बांगर से लेकर खादर तक उमेश कुमार के द्वारा जो रोड शो किया गया

उसमें उमेश कुमार लोगों का प्यार पाकर काफी खुश नजर आए उमेश कुमार का कहना है कि जिस तरीके से उनका काफिला दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है और जिस तरीके से लोगों को उनका प्यार मिल रहा है इस बार हरिद्वार की जनता एक नया समीकरण बनाकर हरिद्वार में इतिहास रचने जा रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369