Jan Mudde

No.1 news portal of India

बसपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल का दावा, हरिद्वार लोकसभा पर होगी मौलाना की ऐतिहासिक जीत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

हरिद्वार लोकसभा सीट पर बड़े दिलचस्प मुकाबले के आसार नजर आ रहे हैं हालांकि बसपा के नेताओं ने भी अब लोकसभा चुनाव के लिए रुड़की में डेरा डाल लिया है।रविवार यानी कल को बसपा के चुनावी कार्यालय का उदघाटन होना है जिसमें बसपा विधायक समेत बसपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

आज रुड़की पहुंचे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने कहा की बसपा का जो मिशन है उसे उत्तराखंड की जनता जरूर पूरा करेगी बसपा पांचों लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी।उन्होंने कहा की हरिद्वार में बसपा सुप्रीमो ने मुस्लिम प्रत्याशी चुनाव मैदान में भेजकर यह साबित कर दिया है की बसपा मुस्लिम हितैषी है।बसपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने कहा की बसपा के प्रत्याशी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा की मौलाना जमील कासमी विधायक रह चुके हैं मुस्लिम धर्मगुरु होने का लाभ भी उन्हें मिलेगा। मौलाना को जनता ने मौका दिया तो हरिद्वार लोकसभा सीट की तस्वीर बदलेगी और बड़े पैमाने पर विकास होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा की वह संगठन को मजबूत करते हुए घर घर जाकर पार्टी को मजबूत करें ताकि बसपा नए आयाम स्थापित कर सके।चौधरी शीशपाल सिंह ने कहा की कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते है इसलिए कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा की बसपा की सभी कमेटी मजबूत है बसपा के पास अपना वोट बैंक है मौलाना को मुस्लिम समाज का 60 प्रतिशत वोट मिलेगा।उन्होंने कहा की बसपा के पास अपना वोट बैंक है जबकि कांग्रेस के पास अपना कोई वोट बैंक नहीं है जिसका खामियाजा उसे लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा की बहुजन समाज पार्टी पूरी मुस्तैहदी से पांचों लोकसभा चुनाव लडेगी। चौधरी शीशपाल सिंह ने कहा की लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा चुनाव हो बसपा के पास अपना पर्याप्त वोट बैंक है जबकि भाजपा के लोग झूठ बोलकर जनता को गुमराह करते हैं।

उन्होंने कहा की बसपा में पार्टी सुप्रीमो मायावती का ही आदेश चलता है जो भी आदेश होता है उसी का पालन किया जाता है।चौधरी शीशपाल सिंह ने कहा की लोकसभा चुनाव या विधानसभा चुनाव बैलेट पेपर पर कराए जाएं तो भाजपा को अपनी हकीकत का पता लग जाएगा यह ईवीएम का कमाल है जो भाजपा की सरकार बनती है।लेकिन इस बार जनता प्रदेश में भी परिवर्तन करेगी और बसपा प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369