आरिफ नियाज़ी
रुड़की ईदगाह को बेहतर और खूबसूरत बनाने की कवायद लगातार जारी है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड और वन विभाग ने निरीक्षण के बाद ईदगाह में खड़े तीन सूखे पेड़ों को काटने की अनुमति प्रदान कर दी है।
दरअसल वक्फ संख्या 115 वक्फ कब्रिस्तान रुड़की के प्रशासक हाजी मुस्तकीम द्वारा वक्फ संपत्ति के तीन पेड़ों को काटने की अनुमति उत्तराखंड वक्फ बोर्ड से मांगी गई थी जिसके चलते सबसे पहले वक्फ बोर्ड द्वारा वन विभाग से सूखे पेड़ों का निरीक्षण कराया गया था वन क्षेत्राधिकारी रुड़की के पत्रांक संख्या 1854/2-3 दिनांक 02.03.2024के माध्यम से इस कार्यालय को जांच आख्या प्रेषित की गई थी जिसमे पाया गया की उक्त वृक्ष वक्फ मदरसा रहमानिया रुड़की का सवामित्तव है।
इन वृक्षों में आम के दो ठूठ जबकि एक सुखी शीशम है जो पूरी तरह से सुख चुके हैं।इस मौके पर मदरसा रहमानिया वक्फ कमेटी के प्रशासक हाजी मुस्तकीम ने बताया ईदगाह को नमाजियों के लिए बेहद सुंदर और हरा भरा बनाया जा रहा है ताकि नमाजियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।उन्होंने बताया की ईदगाह में तीन सूखे पेड़ खड़े हैं तेज हवा में कभी भी ये पेड़ गिर सकते हैं इसलिए वन विभाग की टीम के निरीक्षण के बाद उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने ईद से पूर्व तीनों पेड़ों को काटने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासक हाजी मुस्तकीम ने बताया की बृहस्पतिवार यानी जुमेरात को सुबह 11बजे ईदगाह में खुली बोली रखी गई है जो भी ठेकेदार इन पेड़ों को लेने के इच्छुक हों वह ईदगाह में होने वाली बोली में शामिल हो सकते हैं।गौरतलब है की उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की यह कोशिश काफी बेहतर है अगर सूखे पेड़ तेज हवा में किसी समय गिर जाते तो बड़ा हादसा भी हो सकता था वक्फ बोर्ड के इस कार्य की चारों ओर सराहना भी हो रही है।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।