Jan Mudde

No.1 news portal of India

कांग्रेस नेता राव कुर्बान और शाहीन प्रधान भी हुए उमेश कुमार के कायल, किया भव्य स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

झबरेड़ा में उमेश कुमार के रोड़ शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे जिनमें उमेश कुमार को लेकर भारी उत्साह दिखाई दिया।इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव कुर्बान अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ आज उमेश कुमार टीम में शामिल हो गए जिनका उमेश कुमार ने भी फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

गौरतलब है की हरिद्वार लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार के द्वारा रुड़की और मंगलौर के बाद आज झबरेड़ा के बाजार में रविदास मंदिर से सहारनपुर रोड तक पदयात्रा कर व्यापारियों से जनसंपर्क किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने उमेश कुमार का जोरदार फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया तो वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव कुर्बान अली और उनके समर्थकों ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा देकर उमेश कुमार का समर्थन कर दिया।

इसके बाद उमेश कुमार का सोहलपुर गांव में भीं शाहीन प्रधान के द्वारा बड़ा ही भव्य स्वागत किया गया। सांसद प्रत्याशी उमेश कुमार के सम्मान में रोजा इफ्तार पार्टी का भी आयोजन किया गया था जिसमें काफी बड़ी संख्या में स्थानीय रोजगार मौजूद रहे। इस दौरान लोकसभा प्रत्याशी उमेश कुमार ने कहा कि हमेशा बाहरी लोग आकर भोली भाली जनता का वोट तो ले लेते हैं लेकिन उसके बाद कुछ नहीं करते जिसका खामियाजा हरिद्वार के लोगों को उठाना पड़ता है लेकिन अब जनता तय करेगी कि उसका सांसद दिल्ली से तय होगा या स्थानीय व्यक्ति को समर्थन मिलेगा उमेश कुमार ने कहा कि मेरा दर हमेशा से हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सबके लिए 24 घंटे खुला रहता है।

उन्होंने कहा कि वह हर वर्ग और हर समाज को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के किसी युवा को बेरोजगार नही देखना चाहते इसके लिए वह खानपुर विधानसभा क्षेत्र में सिडकुल लाए जिसमें हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह अब तक सर्व समाज की सैकड़ों बेटियों का विवाह अपने खर्च से कर चुके हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्य जारी रहेंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369