Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में कांग्रेस को झटका, दिनेश कौशिक, संजय पाल और रश्मि चौधरी भाजपा में शामिल

Spread the love

आरिफ नियाजी

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को लगातार झटके पर झटके लग रहे हैं। रुड़की में एक कार्यक्रम के दौरान लोकसभा हरिद्वार प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहे नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कौशिक, संजय पाल और रश्मि चौधरी को भाजपा की सदस्यता दिलाई उन्होंने पहनाकर पार्टी में आने पर सभी का स्वागत किया।त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि तीनों बहुत अनुभवी नेता हैं उनके आने से भाजपा को और मजबूती मिलेगी।

इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा, राज्य मंत्री विनय रोहेला, जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, प्रदेश आईटी संयोजक मयंक गुप्ता, सांसद कल्पना सैनी, प्रदीप चौधरी सभी ने भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया और कहा कि भाजपा की पारदर्शी नीतियों से प्रभावित होकर और कांग्रेस की परिवारवाद की नीतियों से तंग आकर लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं उनके आने से भाजपा के वोट बैंक में निश्चित ही वृद्धि होगी, कांग्रेसी नेता दिनेश कौशिक ,संजय पाल और रश्मि चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का धन्यवाद देते हुए कहा कि

वह कांग्रेस के परिवारवाद नीति के विरुद्ध हैं और जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासो द्वारा अयोध्या में विशाल राम मंदिर का निर्माण हुआ है और कांग्रेस पार्टी ने मंदिर में जाने का विरोध किया जिससे वह बहुत क्षुब्ध थे, अब भाजपा के लिए कार्य करेंगे और हरिद्वार सांसद प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए घर-घर जाकर वोट मांगेंगे, कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में अनिल शर्मा, सौरभ भूषण, नरेश शर्मा, जिला मंत्री सतीश सैनी, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, वीरेंद्र सैनी,सतीश शर्मा, सुधांशु वत्स,सुधीर शर्मा,अनुज अत्रे, राहुल शर्मा पंडित रोहित शर्मा पारुल भाटिया, एडवोकेट नईम सिद्दीकी , गौरव त्यागी,आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369