आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार लोकसभा चुनाव के अंतिम दिन आम इंसान विकास पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष व हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी आकिल अहमद ने भी अपना नामांकन किया। इस मौके पर आकिल अहमद ने कहा कि लोकसभा चुनावों में वह बेरोजगारी, शिक्षा, चिकित्सा, महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर चुनावी दंगल में उतरेंगी।
उन्होंने कहा की केंद्र में भाजपा सरकार है महंगाई चरम सीमा पर है पिछले 10 सालो से बीजेपी सांसद हरिद्वार से रहे है परंतु हरिद्वार की जनता को निराशा ही हाथ लगी उन्होंने कोई विकास नहीं किया ।आकिल अहमद ने कहा की जनता को ऐसे सांसद की जरूरत है जो यह के लोगो की आवाज उठा सके, और लोगो की समस्याओं को प्रमुखता हल कर सकें।
आकिल अहमद ने कहा की उन्हे पूरी उम्मीद है की हरिद्वार की जनता आम इंसान विकास पार्टी को लोकसभा चुनावों में भारी मतों से विजयी बनाने का काम करेगी।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।