आरिफ नियाज़ी
मंगलौर में प्रमुख समाजसेवी अली हैदर जैदी के आवास पर आज रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ जिसमें कस्बे के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। इस मौके पर बसपा नेता उबेदुर्रहमान उर्फ मोंटी,मोइनुद्दीन अंसारी,काज़ी मोनिश,काज़ी खालिद, मुन्ना रैफरी,अमजद उस्मानी शहजाद अंसारी,याकूब अंसारी आदि भी रोजा इफ्तार पार्टी में पहुंचे।
कस्बे के सैंकड़ों से अधिक लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी में शिरकत की।इस मौके पर अली हैदर जैदी ने कहा रोजा सभी गुनाहों और बुरे कामों से रोकता है रमजान में अल्लाह की इबादत करने से गुनाहों की माफी होती ही भूख और प्यास के साथ अल्लाह की इबादत करने के बड़े मरतबे हैं।
उन्होंने कहा की रोजेदार अल्लाह के बेहद करीब होता है उसकी सभी दुआएं भी कबूल होती हैं रमजान माह में रोजेदार सभी बुराइयों से दूर रहकर खुदा की इबादत करते हैं जो अल्लाह को बेहद पसंद है।
अली हैदर जैदी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की रमजान के पवित्र महीने में अल्लाह घर में भी बरकत देता है और बंदों को रोजा रखने और इबादत करने की ताकत देता है रोजा सभी बुराइयों और बीमारियों से महफूज रखता है रोज़ा रखने का बड़ा मरतबा है रोजेदार से अल्लाह बेहद खुश रहता है।
रोजेदार गुनाहों से बचे रहते हैं अल्लाह इस माह में रोजेदार को काफी हिम्मत देता है।उन्होंने कहा की वह हर साल इसी तरह रोजा इफ्तार कराते रहेंगे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।