Jan Mudde

No.1 news portal of India

लोकसभा के निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार ने बोला दोनों रावत पर जोरदार हमला

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

एंकर हरिद्वार से निर्दलीय सांसद प्रत्याशी उमेश कुमार ने भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व सी एम हरीश रावत पर बड़ा हमला बोला है उन्होंने भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को आड़े हाथों लेते हुए कहा की त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भांग और शराब को प्रदेश में बढ़ावा दिया एक साल में 12 शराब की फैक्ट्री लगाई गई।अगर वह सफल मुख्यमंत्री थे तो एक साल पहले उनको हटाया क्यों गया हरिद्वार की जनता ऐसे लोगों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

उमेश कुमार वीर क्लब द्वारा आयोजित युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए एक क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे जहां उन्होंने आरोप लगाया की जिस व्यक्ति ने प्रदेश में भांग और शराब को बढ़ावा दिया हो उस व्यक्ति को हरिद्वार की जनता बर्दाश्त नहीं कर सकती उन्होंने कहा की भाजपा लगातार हरिद्वार का विकास करने के दावे कर रही है अगर विकास हुआ होता तो वर्तमान सांसद का टिकट क्यों काटा गया।

इसका जवाब किसी के पास नहीं है।उन्होंने हरीश रावत पर भी परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा की हरिद्वार को हरीश रावत ने खरीद नहीं रखा है इस बार दोनो रावत को हरिद्वार की जनता करारा जवाब देगी और इस बार जरूर परिवर्तन करेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369