Jan Mudde

No.1 news portal of India

श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक,सैंकड़ों गरीब लोगों को दिला चुके हैं नई जिंदगी-आदिल फरीदी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के प्रमुख समाजसेवी आदिल फरीदी पवित्र माह रमजानुल मुबारक में भी गरीब और बेसहारा लोगों की खिदमात को बखूबी अंजाम दे रहे हैं ।आदिल फरीदी और उनकी टीम देहरादून महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में क्षेत्र के सैंकड़ों असहाय और बेसहार लोगों का निशुल्क उपचार करा चुके हैं ।आदिल फरीदी का कहना है की महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के चेयरमैन श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज के प्रयासों से यह सब कुछ मुमकिन हो पाया है महंत देवेंद्र दास जी महाराज गरीब परवर और हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक हैं जिनकी लगातार कोशिश के चलते आज गरीबों को भी बेहतर उपचार मिल रहा है।

आदिल फरीदी ने बताया की गरीब व्यक्ति कभी बड़े हॉस्पिटल में उपचार कराने की सोच भी नहीं सकता था लेकिन महंत जी के आशीर्वाद से अब गरीबों को भी बेहतर उपचार बड़े हॉस्पिटल में आसानी से मिल रहा है अभी तक महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में तीस से अधिक लावारिस और गरीब लोगों की हृदय रोग की सर्जरी हो चुकी है इतना ही नहीं 25 सर्जरी कैंसर की हो चुकी हैं जिसमें सबसे अहम योगदान महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ तनुज भाटिया साहिल महाजन और कैंसर सर्जन अजीत तिवारी का रहा है उनकी पूरी टीम सभी चिकित्सकों का हृदय की गहराई से विशेष आभार प्रकट करती है।

आदिल फरीदी ने बताया की महंत इंद्रेश हॉस्पिटल लोगों को उपचार देकर नई जिंदगी दे रहा है जहां पर यतीम और बेसहारा दिव्यांगों को भी बेहतर उपचार निशुल्क दिया जा रहा है।उन्होंने बताया की उनकी टीम में जितने भी लोग हैं वह निस्वार्थ होकर लोगों की मदद करते हैं उनकी टीम में विशेष रूप से अमजद अली,मोहम्मद सलमान,अरशद अली,नदीम,तसव्वर अली,मुजस्सम अली,और मोहम्मद कादिर आदि जुड़े हुए हैं जो दिन रात गरीब और असहाय लोगों को गंभीर रोग होने पर तुरंत ही हॉस्पिटल पहुंचाते हैं वह इसके लिए सभी के बेहद शुक्रगुजार हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369