Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में समर्पण संस्था द्वारा लगाया गया विशाल रक्तदान शिविर,लोगों में दिखा भारी उत्साह

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। समर्पण जन कल्याण संगठन द्वारा समय समय पर रक्तदान शिविर लगाया जाता रहा है इस बार रजत जयंती वर्ष में शहीद दिवस के मौके पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।हालांकि शिविर में आने वाले लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया वहीं 270 से अधिक यूनिट आज के शिविर में रक्तदान हुआ।
दरअसल शिविर में 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की के कमान अधिकारी कर्नल रामाकृष्णन रमेश, नगर विधायक प्रदीप बत्रा, वरिष्ठ समाजसेवी सचिन गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अरोड़ा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक, डॉक्टर संजीव अग्रवाल, डॉक्टर संजीव गर्ग, डॉक्टर विशाल, डॉक्टर सुरेंद्र कौशिक, डॉक्टर पिनाकिन कौशिक, विकास गोयल, अनिल नरलोनी आदि सहित भारी संख्या में अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया। आज के रक्तदान शिविर में 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी, रुड़की, अंबुजा सीमेंट, अडानी सीमेंट, एसीसी सीमेंट, फोनिक्स ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस, मदर टेरेसा ब्लड बैंक एवं अपोलो डायग्नोस्टिक लैब का विशेष सहयोग रहा। शिविर में निरंतर भारी संख्या में रक्तवीर पूरे उत्साह के साथ रक्तदान के लिए आते रहे जिसमे युवा एवं एनसीसी कैडेट्स रहे। शाम तक भी रक्तवीरों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। मुख्य अतिथियों ने बताया कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी या परेशानी नहीं होती है।

बल्कि शरीर में नया रक्त बनने से शरीर सभी प्रकार की बीमारियों से दूर रहता है। संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव, महामंत्री प्रदीप गोयल एवं कोषाध्यक्ष शशिकांत अग्रवाल ने बताया कि संस्था का यह रजत जयंती वर्ष है और संस्था का 25वां वर्ष होने के कारण संस्था द्वारा 250 यूनिट रक्तदान का उद्देश्य रखा गया था। रक्तवीरों के सहयोग से संस्था उससे भी अधिक यूनिट रक्त एकत्र कर पाई। ब्लड बैंक, राजकीय चिकित्सालय, रुड़की की ओर से डॉक्टर रजत सैनी एवं मदर टेरेसा ब्लड बैंक की ओर से डॉक्टर नीलिमा सैनी का विशेष सहयोग शिविर में रहा व एनसीसी बटालियन के कार्यालय अधीक्षक प्रशिक्षण रवि कपूर के सहयोग से बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स ने रक्तदान किया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369