आरिफ नियाज़ी
रुड़की चाव मंडी में शक्ति केंद्र की बैठक का आयोजन किया गया बैठक में पहुंचे भाजपा मिडिया प्रभारी पंकज नंदा ने भाजपा की नीतियों के बारे में बताया, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पूरा देश विकास कर रहा है नित नई योजनाएं चलाई जा रही है,
आने वाले चुनाव में निश्चित ही भाजपा की जीत होगी, शक्ति केंद्र संयोजक और रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा ने कहा कि भाजपा द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य किया जा रहे हैं प्रधानमंत्री जी द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही है उससे अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी लाभ मिल रहा है, इस अवसर पर सुंदरलाल प्रजापति ने सभी को आने वाले चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की,
पार्षद धीरज पाल और जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में विस्तार से बताया, ईश्वर दयाल कंसल ने कहा कि भाजपा योजनाओं द्वारा प्रत्येक लाभार्थी को लाभ पहुंच रहा है, बैठक में भाग लेने वालों में , जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, सुंदरलाल प्रजापति, रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा , पार्षद धीरज पाल, ईश्वर दयाल कंसल ,राजेंद्र गिरी, एडवोकेट आशीष पंडित, अशोक शर्मा,जिला कार्यालय प्रभारी बीएल अग्रवाल, दुलारी देवी राजकुमार अग्रवाल,मोनिका वर्मा, राजेंद्री देवी,आदि उपस्थित रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।