आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार लोकसभा सीट पर कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशी की भले ही अभी तक कोई घोषणा ना हुई हो लेकिन भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी ने अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत से पहले आज निर्दलीय प्रत्याशी खानपुर से विधायक उमेश कुमार अपने पूरे लाव लश्कर के साथ लोकसभा प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने हरिद्वार पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला से उनका जोरदार स्वागत किया
इस दौरान गांव-गांव से बड़ी संख्या में उनके समर्थक पहुंचे थे विधायक उमेश कुमार ने अपने कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि हरिद्वार जिले की सभी सरकारें आज तक ऊपेक्षा करती रही है लेकिन अब समय आ गया है की जनता अगर उन्हें वोट करेगी तो हरिद्वार जिले की तस्वीर बदलेगी उन्होंने कहा कि हरिद्वार जिले में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी है जिसे दूर करना बेहद जरूरी है
हरिद्वार में जब तक बेरोजगारी दूर नहीं होगी तब तक कोई भी परिवार खुशहाल नहीं रह पाएगा इसलिए उनकी पहली प्राथमिकता बेरोजगारी दूर करने की रहेगी उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देना ही अपने आप में महत्वपूर्ण कार्य है उन्होंने कहा कि आज भी हरिद्वार के लोग अपने आप को उत्तराखंड में ठगा सा महसूस करते हैं जहां विकास होना चाहिए था
वह आज तक नहीं हो पाया लेकिन उमेश कुमार गांव गांव के साथ-शहर की तस्वीर को भी बदलने काम करेगा और बड़े पैमाने पर विकास किया जाएगा उमेश कुमार यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी भ्रष्टाचार में लिप्त थे इसलिए उन्हें हटाया गया था हरिद्वार जिले की जनता सब कुछ जानती है इसलिए बड़ी सोच समझकर वोट करेगी उन्होंने कहा कि अब भ्रष्टाचारियों का समय खत्म हो चुका है ऐसे में जनता विकास पर ध्यान देगी।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।