आरिफ नियाज़ी
भारतीय जनता पार्टी, हरिद्वार लोकसभा चुनाव कार्यालय का खानपुर विधानसभा के ढडेरा में उदघाटन किया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा की इस बार देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का डंका बज रहा है नरेंद्र मोदी ने सभी वर्गो का दिल जीता है इतना ही नहीं मोदी जी ने सब का साथ सब का विकास और सब का विश्वाश का नारा जो दिया है वह कारगर साबित हो रहा है।
उन्होंने कहा की त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार लोकसभा सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएंगे।इस मौके पर विधानसभा खानपुर संयोजक रानी देवयानी सिंह, जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ,विधानसभा खानपुर प्रभारी राजेश सैनी, मंडल अध्यक्ष रवि राणा, विधानसभा खानपुर विस्तारक ज्योति प्रसाद जोशी, बी एल ए मनोज नायक ,पदाधिकारी जसवीर पाल ,विकास पाल, अमर नाथ
तिवारी,अशोक कुमार पांडे ,मुकेश चमोली ,विजय सिंह पवार, प्रमोद धीमान ,सुबोध शर्मा, संजीव सैनी, शौकीन, जितेंद्र पुंडीर, बृजेश त्यागी, सुभाष, सुमन रौतेला, संगीता रावत, उमाकांत कठैत ,वीणा जोशी, नंदा एरि, ममता चहल, अतुल राणा, धनंजय शुक्ला, भगत सिंह, सोनू, सहित बड़ी संख्या में भाजापाई मौजूद रहे।
बैठक का संचालन राजेश सैनी विधानसभा खानपुर प्रभारी ने किया । उद्घाटन समारोह के आखिर में मंडल अध्यक्ष रवि राणा द्वारा सभी प्रभारी तथा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए सभा को विराम दिया।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।