आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का साउथ सिविल लाइन पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवराज पाल और उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया । इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता देवराज पाल ने कहा की देश में नरेंद्र मोदी की लहर चल रही है त्रिवेंद्र सिंह रावत की इस बार लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने कहा की आज नरेंद्र मोदी का देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी डंका बज रहा है उन्होंने भारत को और अधिक मजबूती दी है।
प्रधानमंत्री ने जनता से जो वायदे किए थे उन्हे पूरा किया है कश्मीर में धारा 370 हटाने का काम भाजपा सरकार की देन है वही अयोध्या में श्री राम का मंदिर के निर्माण का वायदा भी पूरा किया है। उन्होंने कहा की उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा जीत का परचम लहराएगी।त्रिवेंद्र सिंह रावत की जीत से हरिद्वार में भाजपा को नए आयाम मिलेंगे।
इस दौरान देवराज पाल के कार्यालय पर सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे वहीं त्रिवेंद्र सिंह रावत भी बेहद खुश नजर आए उन्होंने कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बेहद उत्साह है जिस उम्मीद और आशा के साथ उन्हे भाजपा हाईकमान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साथ अपने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।