आरिफ नियाज़ी
मंगलौर के गुरुकुल नारसन में युवा संवाद सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के पूर्व गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत हुआ इस मौके पर स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा की केंद्र और प्रदेश सरकार बेहतर कार्य कर रही है सरकार नई नई योजनाएं जनता के लिए चला रही है यही कारण है की आज सभी वर्गों के लोग भाजपा से तेज़ी से जुड़ रहे हैं ।उन्होंने कहा की आज देश की जिम्मेदारी युवाओं पर अधिक है युवा अपनी जिम्मेदारी को बखूबी समझे युवा ही इस देश का भविष्य हैं।
स्वामी ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार ने देश में नए आयाम स्थापित किए हैं जिससे देश के नौजवान, किसान, मजदूर अगड़े पिछड़े हर जाति वर्ग के लोग संतुष्ट नजर आ रहे है पूर्व गन्ना मंत्री ने कहा की दो चुनाव उनके सामने हैं दोनो ही बहुत प्रमुख चुनाव हैं एक लोकसभा का चुनाव होना है जबकि दूसरा विधानसभा का उपचुनाव है उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए आपसी मतभेद और मनभेद भुलाकर भाजपा को जिताने का आहवान किया है।उन्होंने कहा इसके लिए युवाओं को कड़ी मेहनत करनी होगी।
स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा की भाजपा सरकार में सभी वर्गो का तेजी से विकास हो रहा है मोदी जी और धामी जी ने इस देश को विकास के नए आयाम दिए हैं। उन्होंने कहा की मोदी जी और धामी जी को मजबूत करने के लिए मंगलौर से जीत का इतिहास भी इस बार लिखा जाना चाहिए।अब उत्तराखंड में यूसीसी कानून लागू होने से महिलाओं को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।सभी को एक कानून का पालन करना होगा कोई दूसरा कानून अब नहीं चलेगा। देवभूमि से यूसीसी और नकल विरोधी कानून बनाकर धामी सरकार ने एक बड़ा इतिहास रचा है।
मुख्यमंत्री धामी ने लैंड जिहाद कानून बनाकर इस प्रदेश में बड़ा कार्य किया है।उन्होंने कहा की आज देश के प्रधानमंत्री ने इस देश को आगे बढ़ाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी है। इस मौके पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, पूर्व मंडी चेयरमैन डॉ मधु सिंह, भाजपा नेता दिनेश पंवार,भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुज सैनी,राजीव राणा,विकास मित्तल,सुशील राठी,प्रधुमन पोसवाल,ऋषिपाल बालियान,प्रभात चौधरी,अरुण जी,अजीत चौधरी,संजय ,विक्रांत राठी, पारितोष जी,अंकित कपूर,अरविंद जी के अलावा कार्यक्रम संयोजक उप प्रमुख विक्रांत राठी,ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष डॉ।
राकेश कुमार और अनुज कुमार आम खेड़ी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में काफी मेहनत की उनकी मेहनत आज दिखाई भी दी।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।