आरिफ नियाज़ी
उत्तराखंड हज कमेटी ने इस बार हज यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं इस बार हज पर 1152 हज यात्री जा रहे हैं जिनमे दस बिना महरम महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं इस बार हज यात्रियों को किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।उत्तराखंड हज कमेटी के चेयरमैन खतीब अहमद ने हज हाउस में एक विशेष वार्ता के दौरान बताया की हज कमेटी ने पहली बार कुमाऊं के हज यात्रियों को बड़ी राहत दी है
उधमसिंह नगर के लोगों को अब अपनी हज संबंधी ओपचारिकता जैसे पासपोर्ट या कागजी संबंधी कागजी कार्यवाही को पूरा करने के लिए कलियर हज हाउस आने की आवश्यकता नहीं है जबकि उनके लिए रुद्रपुर विकास भवन में स्थित अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के कार्यालय में 12 और 13 फरवरी को सभी कागजात जमा किए सकते हैं।खतीब अहमद ने कहा की हज यात्रीयों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए हज कमेटी ने विशेष इंतजाम किए हैं।कोई परेशानी होने पर हज यात्री उनके नंबर पर भी सीधे संपर्क कर सकते हैं।फरवरी के अंत तक या मार्च के पहले सप्ताह में हज कमेटी की बोर्ड बैठक आयोजित की जाएगी।
जिसमें खादीमुल हुज्जाज का भी चयन किया जाएगा। इस दौरान खतीब अहमद ने हज पर जाने वाले सभी यात्रियों को अपनी ओर से मुबारकबाद देते हुए कहा की जो हज यात्री प्रतिक्षा में है उनके लिए भी कोशिश की जा रही है।इस मौके पर हज अधिकारी अहसान अली भी मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।