Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की स्नेह संवाद यात्रा का कई गांव में हुआ फूल मालाओं से जोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अब मुसलमानों को भाजपा से जोड़ने की कवायद में जुट गई है जिसकी जिम्मेदारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को सौंपी गई है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी अब्दुल वहाब कासमी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार गांव गांव जाकर भाजपा से मुसलमानों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा पूरे उत्तराखंड में गांव-गांव में स्नेह संवाद यात्रा निकाल रहा है।

जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत किया जा सके खासतौर से मुस्लिम समाज को जोड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के नेता मुसलमानों को भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने में जुटे हैं आज पनियाला गांव में मोमिन अंसारी के आवास पर पहुंची भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की स्नेह संवाद यात्रा का सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया ।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रभारी अब्दुल वहाब कासमी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का जो नारा दिया है वह धरातल पर कारगर साबित हो रहा है जिसके चलते सभी वर्गों का तेजी से विकास हो रहा है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी वर्ग के खिलाफ नहीं है मुसलमानों को भाजपा से डरने की जरूरत नहीं है

भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा विकास को बढ़ावा दिया है आज देश और दुनिया में नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है अब भारत का मुसलमान भी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने लगा है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद से हमेशा मुसलमान के वोट तो हासिल किए लेकिन उनके लिए कभी कुछ नहीं किया जिसके चलते आज भी देश का मुसलमान पिछड़ा हुआ है

उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टि से अगर बात की जाए तो भारतीय जनता पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है और सबका विकास चाहती है उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से भाजपा से मुसलमान को डराने का काम किया और मुसलमान के वोट बटोरने का काम किया अब मुसलमान ऐसा नहीं होने देंगे उन्होंने कहा कि मुसलमान अब जाग चुका है ।उत्तराखंड में मुसलमान भाजपा को अपनी ताकत का एहसास करा देगा और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का काम करेगा।

इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन झबरेड़ा मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा तथा अध्यक्षता भाजपा नेत्री बैजन्ती माला ने किया ।इस मौके पर जिला अध्यक्ष अफजाल अली,प्रदेश महामंत्री अनीस गौड़,प्रदेश उपाध्यक्ष जमीर हसन अंसारी, कार्यक्रम सयोजक मोमिन अंसारी,जिला महामंत्री शाहनवाज,जिला महामंत्री अरशद अली,संवाद यात्रा संयोजक जांनिसार अख्तर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इसरार अल्वी,भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य शफीक गाढ़ा,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशाद अली,शफीक अहमद,शमीम मलिक इसरार पुंडीर आदि मौजूद रहे ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369