Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का किया जोरदार स्वागत,राव असलम राणा ने कहा श्री राम सभी के, मुस्लिम समाज को आगे आकर करना चाहिए स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

एक तरफ जहां अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है वहीं हिंदू समाज के साथ साथ मुस्लिम समाज में भी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भगवानपुर में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री राव असलम राणा के नेतृत्व में सैंकड़ों मुस्लिम समाज के युवाओं ने बाइक रैली निकालकर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री राव असलम राणा ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं का सम्मान रखा जिसके चलते कल श्री राम को उनका घर मिलने जा रहा है अब श्री राम टैंट में नहीं बल्कि अपने आवास में रहेंगे।राव असलम राणा ने कहा की श्री राम हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है इसलिए सभी मुस्लिम समाज के लोगों को भी इसमें बढ़चढकर हिस्सा लेना चाहिए।

उन्होंने कहा की यह देश की एकता और अखंडता के लिए भी बेहद जरूरी है की इसमें मुस्लिम भाई आगे आकर अपना पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा की सोमवार का दिन बड़ा ही ऐतिहासिक है इस दिन अयोध्या में श्री राम के जयकारों से पूरा अयोध्या गूंज उठेगा।और श्री राम अपने आवास में विराजमान होंगे।

असलम राणा ने कहा की जितना उत्साह हिंदू समाज में है उतना ही उत्साह मुस्लिम समाज में भी है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वायदा जनता से किया था उसे उन्होंने पूरा किया है आने वाले 2024में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनेगी जिसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे।

इस मौके पर मुस्लिम समाज के युवाओं ने राम के सम्मान में,मुस्लिम समाज मैदान में आदि नारे भी लगाए।इस मौके पर खलील सलमानी,राव जान आलम,राव इस्तखार,राव अजमल,शौकीन,सोनू,आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369