Jan Mudde

No.1 news portal of India

माधोपुर गांव में एक निजी स्कूल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक उमेश कुमार,विजेता टीम को ट्रॉफी और मोमेंटो देकर किया सम्मानित

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के माधोपुर स्थित एक निजी स्कूल में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे खानपुर विधायक उमेश कुमार ने खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया इतना ही नहीं उमेश कुमार ने स्कूल प्रबंधन और छात्र छात्राओं से उनका हाल चाल भी जाना।इस दौरान विधायक उमेश कुमार ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जीवन का एक हिस्सा हैं पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी छात्रों को अपना भविष्य बनाना चाहिए।

उमेश कुमार ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की खेलों से शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास होता है खेल से हमेशा शरीर ठीक रहता है । उमेश कुमार ने निजी स्कूल प्रबंधन की जमकर तारीफ करते हुए कहा की स्कूल प्रबंधन पढ़ाई के साथ साथ खेलों पर भी अधिक ध्यान दे रहा है यह एक सराहनीय कार्य है उन्होंने कहा की आज की भागदौड़ और व्यस्तम जिंदगी में खेल से व्यायाम भी हो जाता है जहां खेलों मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है वहीं शरीर भी स्वस्थ रहता है कबड्डी ऐसा खेल है जो आज भी अपने गांव की याद को ताज़ा करता है।उन्होंने कहा की आज ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उन्हे तराशने की आवश्यकता है सरकार को भी ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना चाहिए।

उमेश कुमार ने कहा की वह भी ग्रामीण अंचलों में इस तरह की प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने का काम करेंगे।इस दौरान उमेश कुमार ने विजेता टीम को ट्रॉफी और मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया।इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं अपने प्रिय विधायक उमेश कुमार के साथ सेल्फी लेते नज़र आए।इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा की छात्र कल का भविष्य हैं

इस देश के विकास में यही छात्र एक महत्वपूर्ण योगदान देंगे इसलिए छात्र पढ़ाई के अलावा खेलों पर भी भरपूर ध्यान दें।इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर अल्फीहाद,उस्मान अली,फैसल, मोनिश,तौकीर, तौहीद,जिशान,और मुशीर आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369