Jan Mudde

No.1 news portal of India

मुख्यमंत्री प्रदेश के खिलाड़ियों को लेकर बेहद संजीदा,हरिद्वार में बन रहा है राष्ट्रीय स्तर का मैदान, अंशुल सिंह ने किए प्रयास तेज़

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने को लेकर बेहद संजीदा नज़र आ रहे हैं मुख्यमंत्री की कोशिश है की प्रदेश के खिलाड़ी आगे निकलकर इस देश और प्रदेश का नाम रोशन करें।इतना ही नहीं मुख्यमंत्री प्रदेश के युवा प्रतिभाओं को अच्छे मैदान उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को साकार हरिद्वार रुडकी विकास प्राधिकरण भी कर रहा है।

प्राधिकरण में जब से अंशुल सिंह जैसे अधिकारी को जिम्मेदारी मिली है तभी से हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने नए आयाम स्थापित किए हैं ।प्राधिकरण अब भल्ला स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैदान के रूप में विकसित करने में जुटा है। प्राधिकरण के वीसी आईएएस अंशुल सिंह के दिशा निर्देशों के अनुसार भल्ला स्टेडियम की बाउंड्री 50 मीटर से बढ़ाकर 65 मीटर की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैदान के लिए कम से कम 60 मीटर की क्रिकेट बाउंड्री की जरुरत होती है।

वहीं अंतराष्ट्रीय स्तर के मानकों वाली तीन क्रिकेट पिच भी बनाई जा रही है। जिसके लिए राजस्थान के अलवर से विशेष प्रकार की मिट्टी मंगाई गई है। यही नहीं खिलाड़ियों के लिए पैविलयन, ड्रेसिंग रुम, रेस्ट रूम आदि भी तैयार किया जा रहा है। वहीं मीडिया कवरेज के लिए मीडिया सेंटर, कॉम्ट्री बॉक्स, कैफेटेरिया, पार्किंग और दर्शकों के बैठने के लिए अच्छे इंतजाम किए जा रहे हैं। अनुमान है कि अगले तीन महीने में मैदान पूरी तरह से राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच आयोजित करने के लिए तैयार हो जाएगा।

प्राधिकरण के वीसी आईएएस अंशुल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं और युवाओं के लिए अच्छे मैदान बनाने पर जोर हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देशों के अनुसार ही भल्ला स्टेडियम को राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम में बदलने का काम शुरु कर दिया गया है। राष्ट्रीय स्तर के मानकों को पूरा कर स्टेडियम का काम किया जा रहा है। जल्द ही काम पूरा हो जाएगा और क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकेगी। इससे प्रदेश के युवा खिलाडियों को अपनी प्रतिभा निखारने में मदद मिलेगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369