आरिफ नियाज़ी
रुड़की महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट उत्तराखंड में बढ़ती बिजली दरों से बेहद नाराज़ हैं राजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है भाजपा सरकार तानाशाही पर उतर आई है।राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया की सरकार महंगाई बढ़ाने में अपना निरंतर सहयोग अदा कर रही है और अब 30 प्रतिशत बिजली दरों को बढ़ाने का प्रस्ताव कर चारों तरफ से महंगाई की मार करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि पिछले साल भी एक साल में तीन-तीन बार बिजली दरें बढ़ाई जा चुकी है जनता पर टैक्स का भरा बढ़ाया जा रहा है वही लोकसभा में देश की सुरक्षा के लिए सवाल पूछने पर विपक्ष के सांसदों को निलंबित किया जा रहा है और उन सांसदों को भी निलंबित किया गया जो सदन में मौजूद ही नहीं थे भाजपा एक और जाति जनगणना के खिलाफ है जातिवाद के खिलाफ है तो दूसरी तरफ महामहिम उपराष्ट्रपति की जाति के आधार पर जाति के अपमान की बात कर रही है जो की निंदनीय हैं।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि किसान और जाट का सम्मान तब कहां था जब इस देश की बेटियां जंतर मंतर पर धरने पर बैठी थी जब इस देश का किसान धरना प्रदर्शन कर रहा था महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि आज देहरादून में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में एवं शीशपाल आर्य के मार्गदर्शन में कांग्रेस एक विशाल धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज करने जा रही है जिसमें रुड़की महानगर की ओर से सैकड़ो कांग्रेस जन भाग लेंगे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।