Jan Mudde

No.1 news portal of India

विधायक उमेश कुमार के निमंत्रण पर मोहम्मद शमी तीन दिसंबर को आयेंगे हरिद्वार

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

वर्ल्ड कप क्रिकेट में अपनी अलग से पहचान बना चुके मोहम्मद शमी आगामी तीन दिसंबर को विधायक उमेश कुमार के निमंत्रण पर हरिद्वार आयेंगे जहां वह क्रिकेट प्रेमियों को अपने वर्ल्ड कप के अनुभव साझा करेंगे। रुड़की नगर निगम हॉल में एक प्रेस वार्ता के दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार ने एक पत्रकार वार्ता के दौरान बताया की उनके निमंत्रण पर मोहम्मद शमी तीन दिसंबर को हरिद्वार आयेंगे।

मोहम्मद शमी के सुखदुख में साथ रहने वाले विधायक उमेश कुमार ने बताया की मोहम्मद शमी के बेहद खराब दौर में साथ रहे हैं मोहम्मद शमी की पत्नी ने जब उनका साथ छोड़ दिया था और उनके परिवार पर केस दर्ज हो चुके थे यहां तक की मोहम्मद शमी पूरी तरह से जिंदगी से हताश हो चुके थे लेकिन ऐसे समय में उन्होंने मोहम्मद शमी को होंसला दिया और उन्होंने एक नई पहल के साथ अपने जीवन की शुरुआत की है उन्होंने वर्ल्ड कप क्रिकेट में एक अच्छी पहल की है

उन्होंने अपना खेल दिखाया है जिसे आज देश के लोग भी पसंद कर रहे है। उमेश कुमार ने कहा की तीन दिसंबर को मोहम्मद शमी हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में युवाओं से क्रिकेट के अनुभव साझा करेंगे ।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369