Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की क्षेत्र में खाद्य पूर्ति विभाग की बड़ी कार्यवाही,राशन की चार दुकानें निरस्त,बड़े पैमाने पर मिली थीं खामियां, राशन डीलरों की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- मदन सिंह रावत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की खाद्य पूर्ति विभाग ने राशन की दुकानों की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लिया है खाद्य पूर्ति विभाग ने जांच के बाद अनियमितता मिलने पर राशन की चार दुकानों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें निरस्त कर दिया है।जबकि एक राशन डीलर पर दो हज़ार के जुर्माने की कार्यवाही की गई है।

दरअसल क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी मदन सिंह रावत को पिछले लंबे समय से राशन की पांच दुकानों में गड़बड़ी की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं जिनकी विभागीय अधिकारियों द्वारा समय समय पर जांच भी की गई जिसमें जांच के उपरांत बड़ी संख्या में अनियमितताएं सामने आई।

मंगलौर क्षेत्र के मुंडेट गांव के राशन डीलर सतीश कुमार,अकबरपुर ढाढेकी निवासी अकरम अली,अकबरपुर मुस्तफाबाद निवासी मोहम्मद शाहिद, और और नगला कुबड़ा गांव निवासी नसीमा की राशन की दुकानों को निरस्त कर दिया गया है जबकि नूरपुर गांव निवासी प्रीतम सिंह पर दो हज़ार के जुर्माने की कार्यवाही की गई है।विभाग की इस बड़ी कार्यवाही से राशन डीलरो में भी हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं इस बाबत क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मदन सिंह रावत का कहना है की सभी राशन डीलर को ऑन लाइन राशन देने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं राशन वितरण मामले में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी राशन डीलर समय से ऑन लाइन राशन का वितरण करेंगे ।

उन्होंने कहा की राशन कार्ड धारकों की शिकायत पर जांच के उपरांत चार राशन दुकानों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है जबकि एक राशन डीलर पर दो हज़ार के जुर्माने की कार्यवाही की गई है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369