Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर पुलिस ने चार लुटेरों को किया गिरफ्तार,लूट का माल बरामद, कंपनी के कर्मचारी ने ही बनाई थी लूट की योजना

Spread the love

आरिफ नियाज़ी
भगवानपुर स्थित फैक्ट्री में कर्मचारी को बंधक बनाकर हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को भगवानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया  है। लूट की वारदात फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी प्रीत ने प्लानिंग बनाकर अपने साथियों के साथ की थी। आरोपी ने बताया कि वह जल्द से जल्द  ज्यादा पैसा प्राप्त करना चाहता था। इसलिए साथियों के साथ लूट की प्लानिंग बनाई।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
वारदात का शक उस पर न हो, इसके लिए वह फैक्टरी में काम पर लगातार आता रहा। 14 अप्रैल को रात्रि तक फैक्टरी में काम किया। इसके बाद पहले से बनी प्लानिंग के अनुसार साथियों को बुलाया। रात में उसके साथियों ने फैक्टरी कर्मचारी पामु नागा श्री निवास राव पुत्र दरमया गांव मडका पेड़ना आंध्रा प्रदेश के साथ लूटपाट कर गले की सोने की चैन सोने की अंगूठी  चांदी की अंगूठी व नगदी आदि की लूटपाट की थी।

पुलिस ने हर कर्मचारी की लोकेशन चेक की। साइबर सेल की मदद लेने पर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे थे  जिसके  बाद आरोपी पकड़ में आया  इस बाबत थानाध्यक्ष पीड़ी भट्ट ने बताया कि पुलिस टीम के साथ आरोपियों की खोजबीन करते हुए मुखबिर की सूचना पर घटना में संलिप्त आरोपियों प्रीत पुत्र इंद्राज ,सुनील पुत्र कुंवरपाल ,सन्नी पुत्र पवन,कालू उर्फ सौरभ पुत्र तीर्थपाल उर्फ करोड़पति समस्त निवासीगण गांव रुहालकी दयालपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों से लुटा हुआ तमाम  सामान बरामद कर आरोपियों  को सम्बंधित धाराओ में निरुद्ध कर न्यायालय के समक्ष पेश किया कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भगवानपुर पीडी भट्ट उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह तोमर कानि विनोद कुमार,लाल सिंह,सुरेन्द्र शर्मा,सन्दीप राणा,सुधीर चौधरी,विरेन्द्र नेगी,रविदत्त,गुलबहार आदि पुलिस कर्मियों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369